logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एयर इंडिया का इंटरनेशनल पैसेंजर को बड़ा झटका कई इंटरनेशनल फ्लाइट में कटौती करने की घोषणा

चंडीगढ़ मुम्बई 13/05/2026 अल्फा न्यूज़ इंडिया प्रस्तुति होर्मुज संकट के बाद इंटरनेशनल मार्केट में महंगे हो रहे तेल की मार एविएशन सेक्टर पर भी देखी जा रही है. टाटा ग्रुप के मालिकाना हक वाली एयर इंडिया (Air India) ने इंटरनेशनल पैसेंजर को बड़ा झटका देते हुए अपनी कई इंटरनेशनल फ्लाइट में कटौती करने का ऐलान किया है. एटीएफ (ATF) के आसमान छूते दाम और एयरस्पेस (Airspace) की पाबंदियों के कारण एयरलाइंस की ऑपरेशनल कॉस्ट लगातार बढ़ रही है. इसके बाद एयरलाइन की तरफ से कड़ा कदम उठाया गया है.

रिपोर्ट के अनुसार एयर इंडिया ने जून से शुरू होने वाले अगले तीन महीने के लिए अपने इंटरनेशनल नेटवर्क में बड़ा बदलाव किया है. एयरलाइन ने दिल्ली से शिकागो, नेवार्क, सिंगापुर और शंघाई जैसे शहरों के लिए अपनी सर्विस को पूरी तरह सस्पेंड कर दिया है. इसके अलावा सैन फ्रांसिस्को, पेरिस और टोरंटो जैसे बड़े शहरों के लिए भी फ्लाइट की फ्रीक्वेंसी को कम कर दिया गया है. एयरलाइन ने अपने नेटवर्क से रोजाना करीब 100 फ्लाइट की कटौती की है.

10
3102 views

Comment