सीकर: महात्मा गांधी विद्यालय भवन निर्माण में देरी से समस्या
सीकर जिला, राजस्थान: ग्राम गोठड़ा तगेलान ब्लॉक धोद महात्मा गांधी उच्च प्राथमिक विद्यालय का भवन लगभग छह महीने पहले प्रशासन द्वारा जमीन डोज कर दिया गया था क्योंकि वह क्षतिग्रस्त हो चुका था। प्रशासन ने छात्रों और शिक्षकों को चार-पांच नए कमरे मिलने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक नए भवन निर्माण के लिए कोई फंड या स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है।
वर्तमान सत्र में नामांकन में काफी गिरावट आई है, और पढ़ रहे बच्चों व शिक्षकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी ने न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से राजस्थान सरकार, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से निवेदन किया है कि वे इस समस्या का संपूर्ण रूप से समाधान करे।