logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऐलनाबाद में 9 अगस्त को नि:शुल्क रुद्राक्ष व पूजन सामग्री वितरण

ऐलनाबाद: हर हर महादेव के जयघोष के साथ समाजसेवी श्री सुभाष चंद्र कांडा एवं कांडा परिवार द्वारा धार्मिक सेवा के तहत श्रद्धालुओं को सिहोर के रुद्राक्ष, बेल पत्र, भभूती तथा श्री तावेश्वर धाम एवं बागेश्वर धाम से प्राप्त पवित्र रुद्राक्ष नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम 9 अगस्त 2025 को श्री शिव मंदिर, ऐलनाबाद में आयोजित होगा।

आयोजन श्री तारा बाबाजी की कृपा से किया जा रहा है। समाजसेवी श्री सुभाष चंद्र कांडा ने बताया कि यह सेवा सभी बहन-भाइयों के लिए नि:शुल्क रहेगी। इच्छुक श्रद्धालु रुद्राक्ष एवं पूजन सामग्री प्राप्त करने के लिए श्री श्याम कलेक्शन ऐलनाबाद एवं सिया मैरिज ब्यूरो ऐलनाबाद से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क नंबर +91 97290 44873 प्रदान किया गया है।

5
89 views

Comment