logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

क्रिएटिव कॉन्वेंट कॉलेज का शत-प्रतिशत रिजल्ट, उत्कर्ष राज ने 96.2% अंक के साथ किया टॉप

सरोजनीनगर, लखनऊ संवाददाता।
सरोजनीनगर के शांति नगर स्थित क्रिएटिव कॉन्वेंट कॉलेज में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर खुशियों से गूंज उठा। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कुल 106 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी सफल घोषित हुए।
परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की, वहीं शिक्षकों और अभिभावकों ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने भी सफल छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय के चेयरमैन इंजीनियर योगेंद्र सचान ने बताया कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार के लिए यह गर्व का क्षण है।
परीक्षा परिणाम में उत्कर्ष राज ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अली रजा ने 95 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विद्यालय में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले उत्कर्ष राज ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन और अनुशासित दिनचर्या सफलता की कुंजी है। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन 10 से 12 घंटे अध्ययन करते थे और कठिन विषयों पर विशेष ध्यान देते थे। वहीं अली रजा ने निरंतर अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को अपनी सफलता का आधार बताया।
विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने पूरे वर्ष मेहनत और लगन से तैयारी की थी, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है। परिणाम घोषित होने के बाद पूरे दिन विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

10
819 views

Comment