logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फतेहपुर में आंधी बनी आफत, मकान गिरने से महिला की मौत, चार घायल

फतेहपुर में आंधी बनी आफत, मकान गिरने से महिला की मौत, चार घायल

फतेहपुर। जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बमरौली में बुधवार शाम आई तेज आंधी और खराब मौसम ने बड़ा हादसा कर दिया। अचानक तेज हवाओं के साथ आई आंधी के दौरान एक कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा, जिसके नीचे दबकर पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना पुलिस को इवेंट संख्या 17934 के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पीआरवी 6925 तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी दबे लोगों को बाहर निकाला।
हादसे में घायल होने वालों में शिवांश पुत्र यशराज उम्र 8 वर्ष निवासी ग्राम खैराहा थाना अशोथर, सिया कली पत्नी दुर्योधन उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी बमरौली थाना हुसैनगंज, कल्पना देवी पत्नी धीरज कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी बमरौली थाना हुसैनगंज, श्रीदेवी पत्नी यशराज निवासी खैराहा थाना अशोथर तथा अनारकली पत्नी चंद्रपाल उम्र 40 वर्ष निवासी पांभीपुर थाना खागा शामिल हैं।
सभी घायलों को गंभीर अवस्था में एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल फतेहपुर भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सिया कली पत्नी दुर्योधन को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य चार घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों को सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
ग्रामीणों के अनुसार तेज आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ और कमजोर निर्माण प्रभावित हुए हैं। हादसे के बाद गांव में दहशत और मातम का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

13
5909 views

Comment