logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राणावास में वर्षीतप पारणा व भागवती दीक्षा समारोह का आयोजन

राणावास: श्री मरुधर केसरी वर्षीतप पारणा व भागवती दीक्षा महोत्सव समिति और श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन शिक्षक संघ के तत्वावधान में वर्षीतप पारणा व भागवती दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यक्ष मिश्रीलाल गौतमचंद जैन गुगलिया ने किया। सोजत सिटी पवन धाम में श्रमण संघीय वरिष्ठ प्रवर्तक शासन गौरव परम पूज्य श्री सुकनमल जी म सा, उप प्रवर्तक ज्योतिषविध श्री अमृत मुनि जी म सा, सेवाभावी श्री महेशमुनि जी म सा, श्री अखिलेश मुनि जी म सा और प्रसिद्ध संचालनकर्ता डॉ श्री वरुण मुनि जी म सा सहित अन्य संतों ने दर्शन वंदन किया।

सोजत सिटी पवन धाम में राणावास संस्थान के अध्यक्ष श्री एम गौतमचंद जी गुगलिया और पूर्व कोषाध्यक्ष राजेश जी खींवसरा ने महाराज सा के सानिध्य में पारणा व दीक्षा कार्यक्रम में सेवा करने वाले सभी कार्यकर्ताओं, जैन वर्धमान पब्लिक स्कूल के अध्यापकों और सेवकों का शाल, माला और स्मृति चिन्हों से सम्मान किया। इस अवसर पर परम पूज्य श्री सुकून मुनि जी ने शिक्षा के साथ अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया और ज्योतिषविद् श्री अमृत मुनि जी ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने तथा नामांकन बढ़ाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष एम गौतमचंद जी गुगलिया, पूर्व कोषाध्यक्ष राजेश जी खींवसरा, प्रचार मंत्री पद्मजी डेढ़िया, संतोषजी पोकरणा, हर्ष कटारिया, प्रधानाचार्य उदाराम जी, परिहार गजेंद्र जी सोनी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

4
68 views

Comment