राणावास में वर्षीतप पारणा व भागवती दीक्षा समारोह का स्वागत
राणावास ।अजय कुमार जोशी।श्री मरुधर केसरी वर्षीतप पारणा व भागवती दीक्षा महोत्सव समिति, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन शिक्षक संघ, एवं जैन वर्धमान पब्लिक स्कूल राणावास के अध्यक्ष मिश्रीलाल गौतमचंद जैन गुगलिया के नेतृत्व में सोजत सिटी पवन धाम में श्रमण संघीय वरिष्ठ प्रवर्तक शासन गौरव परम पूज्य श्री सुकनमल जी म सा, उप प्रवर्तक ज्योतिषविध श्री अमृत मुनि जी म सा, सेवाभावी श्री महेशमुनि जी म सा, श्री अखिलेश मुनि जी म सा, तथा प्रसिद्ध संचालनकर्ता डॉ श्री वरुण मुनि जी म सा आदि का दर्शन वंदन हुआ। इस अवसर पर राणावास संस्थान के अध्यक्ष श्री एम गौतमचंद जी गुगलिया एवं पूर्व कोषाध्यक्ष राजेश जी खींवसरा ने महाराज सा के सानिध्य में पारणा व दीक्षा कार्यक्रम में सेवा करने वाले सभी कार्यकर्ताओं, जैन वर्धमान पब्लिक स्कूल के अध्यापकों तथा गुरुभगवन्तों के सेवकों का सम्मान व स्वागत शाल, माला एवं स्मृति चिन्ह द्वारा किया।
इस मौके पर परम पूज्य श्री सुकून मुनि जी ने शिक्षा के साथ अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया और ज्योतिषविद् श्री अमृत मुनि जी ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने एवं नामांकन बढ़ाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष एम गौतमचंद जी गुगलिया, पूर्व कोषाध्यक्ष राजेश जी खींवसरा, प्रचार मंत्री पद्मजी डेढ़िया, संतोषजी पोकरणा, हर्ष कटारिया, रजत गुंदेचा, प्रधानाचार्य उदाराम जी, परिहार गजेंद्र जी सोनी, रतन लाल, सिंदल दीपकरण शर्मा, सुमेर सिंह, अशोक सिंह रामेश्वरी, राजपुरोहित, प्रेमलता, नवरतन सोनी, ज्योति राठौड़, प्रीति राठौड़, कीर्ति गहलोत, ललिता परिहार, मानषी परिहार एवं सुषमा जी उपस्थित थे।