भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए मानवता की मिसाल
*भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए मानवता की मिसाल*
गर्मी तेज होने के कारण ग्राम कुरेड़ी में पक्षियों के लिए पेड़ों पर पानी के परिंदों (पानी के बर्तनों) की व्यवस्था की गई। इस सराहनीय पहल से पक्षियों को भीषण गर्मी में राहत मिलेगी।
सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार बैरवा, सुग्रीव मास्टर जी, दिनेश एवं धरमू ने मिलकर यह नेक कार्य किया। ग्रामीणों ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए सभी से गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की अपील की।
पक्षियों को बचाना भी मानवता की सेवा है