logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हंडिया के देवराजी प्रेमचन्द स्कूल का सीबीएसई कक्षा 12 का शत प्रतिशत परिणाम

हंडिया: सीबीएसई बोर्ड की कक्षा बारहवीं का रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें धनूपुर स्थित देवराजी प्रेमचन्द पब्लिक स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका डॉक्टर तृप्ति श्रीवास्तव ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इस उपलब्धि को विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

विद्यालय के चेयरमैन एवं उद्योगपति श्री अंशुल हीरामनी पाण्डेय ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विषयवार परिणाम में अंग्रेजी 92, गणित 90, फिजिक्स 96, केमिस्ट्री 96, बायोलॉजी 96 और हिंदी 94 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। स्कूल प्रशासन ने इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए शिक्षकों और छात्रों की मेहनत की प्रशंसा की।इस परिणाम ने स्कूल की शिक्षा गुणवत्ता को दर्शाया।

18
1428 views

Comment