logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आगरा: कोल्ड स्टोरेज स्वामियों पर अवैध कब्जा और धमकी का आरोप

आगरा: ताजनगरी के खंदौली क्षेत्र में सावित्री चौहान और उनके पुत्र मनीष चौहान ने 'शिवांग शीत गृह' के स्वामियों विजय कुमार अग्रवाल और शिवांग अग्रवाल पर उनके आवासीय प्लॉटों पर अवैध कब्जा करने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि इनकोल्ड स्टोर के प्रबंधक माधवेंद्र सिंह उर्फ पालाराम और राम प्रकाश ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आगरा विकास प्राधिकरण के पत्रांक 19/E/खंदौली/2025-26 में अवैध निर्माण की पुष्टि हुई है।

पीड़ितों ने बताया कि आरोपियों ने शौचालय और सीवर का निर्माण कर कब्जा किया है और गुंडा तत्वों के साथ मिलकर मारपीट की। आरोपियों का पुलिस कमिश्नरेट की D.C.R.B. रिपोर्ट में धोखाधड़ी, मारपीट समेत अन्य गंभीर मामलों में पुराना अपराध दर्ज है। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से तत्काल एफआईआर दर्ज कर अवैध निर्माण हटाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

यह मामला मंडल आयुक्त कार्यालय के 'जनता दर्शन' में भी उठाया गया, जिसमें अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए गए हैं।

5
253 views

Comment