उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में
कैबिनेट बैठक हुयी, जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के दृष्टगित आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर प्रदेश में अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक सुधार लागू करने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में सरकारी विभागों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आधारित बैठकों को बढ़ावा देने, निजी क्षेत्रों में वर्क फ्रॉम होम को प्रोत्साहित करने तथा सार्वजनिक परिवहन के अधिकतम उपयोग पर बल देने का निर्णय लिया गया।
सीएम धामी ने कहा कि सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे मनाया जाएगा एवं सरकारी वाहनों की फ्लीट को सीमित करते हुए एक अधिकारी, एक वाहन व्यवस्था लागू की जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य में जल्द ही प्रभावी ईवी पॉलिसी लागू की जाएगी, जिसके अंतर्गत नए सरकारी वाहनों में 50 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन अनिवार्य होंगे तथा चार्जिंग नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जाएगा। साथ ही सरकारी विदेशी यात्राओं को सीमित करते हुए विजिट माई स्टेट अभियान के माध्यम से घरेलू पर्यटन, धार्मिक पर्यटन, वेलनेस, ग्रामीण एवं इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया है। डेस्टीनेशन वैडिंग और सिंगल विंडो क्लीयरेंस व्यवस्था को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मेरा भारत, मेरा योगदान अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, मेक इन इंडिया नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को संसाधनों के संयमित उपयोग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया है। खाद्य तेल की खपत कम करने हेतु होटलों में लो- ऑयल मेन्यू बढ़ावा दिया जाएगा, प्राकृतिक खेती, जीरो बजट फार्मिंग और जैविक उपायों को प्रोत्साहित करने के लिए भी व्यापक अभियान चलाए जाएंगे।
इसके साथ ही पीएनजी कनेक्शनों के विस्तार, पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने, गोबर गैस परियोजनाओं को गति देने तथा माइनिंग, सोलर पॉवर प्रोजेक्ट्स की स्वीकृतियों में तेजी लाने के निर्देश दिए ग