logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गणेशपुर टोल प्लाजा पर विधायक रवि बहादुर का हल्ला बोल स्थानीय लोगों से टोल वसूली का विरोध तेज

बुग्गावाला/हरिद्वार:
ज्वालापुर विधानसभा से विधायक रवि बहादुर ने देहरादून नेशनल हाईवे स्थित गणेशपुर टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों की कथित तानाशाही के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है।
विधायक ने कहा कि टोल रेडियंस के दायरे में आने वाले गांवों के स्थानीय लोगों से नियमों के विपरीत वसूली की जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि जनता के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए वे हर समय तैयार हैं।
16 मई
सुबह 11 बजे
गणेशपुर टोल प्लाजा
इस मौके पर हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। विधायक ने आरोप लगाया कि टोलकर्मी ग्रामीणों के साथ मनमानी कर रहे हैं, जिसके खिलाफ जनता के साथ मिलकर आवाज बुलंद की जाएगी।
Reporter: Rao Shokeen
Rao Digital India News

0
0 views

Comment