logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया केन्द्र सरकार केखिलाफ प्रदर्शन

*नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन*
खैरथल कंचन केसरी
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी खैरथल-तिजारा ने अंबेडकर चौक खैरथल पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम यादव ने किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ रोष जताया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र प्रधान के पुतले की शव यात्रा निकालते हुए शहर में विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार हाय-हाय, नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद तथा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो जैसे नारे लगाए।
इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं कड़ी मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों ने पूरी परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में नाकाम साबित हुई है।
यादव ने मांग करते हुए कहा कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा दें। प्रदर्शन में कांग्रेस के कई पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जयप्रकाश हेडाऊ नेता प्रतिपक्ष विक्की चौधरी महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद कुमारी सांगवान यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पवन खटाना तिजारा उप प्रधान दयाराम गुर्जर एनएसयूआई अध्यक्ष देवेंद्र बिधूड़ी इमरान खान प्रतिनिधि परवेज खान जिला सचिव उस्मान खान फतेह मोहम्मद व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अग्रवाल रामचंद्र कॉमरेड पार्षद मनोज पार्षद राहुल रसगोन दौलत नागर पूर्व सरपंच अजय चौधरी एडवोकेट रामोतार चौधरी संदीप अग्रवाल रूपेश एमपीएस सतीश यादव जसवंत यादव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनीश खान मेहरद्दीन खान यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास प्रजापत शौकत खान वनीष लंबरदार पार्षद अर्जुन ठाकुर हनुमान गुर्जर शौकीन खान ओमवीर रहीसा वसीम खान संजय गुर्जर रण सिंह नेहरा अंकित चौधरी जेपी सेन हर्षवर्धन खैरिया सुल्तान यादव पार्षद नाथ हुसैनी आसिफ खोरी अभिषेक हेडाऊ परवेज आलम हातिम सिवाना नारायण छंगाणी शकील बाघोरनिक्की प्रजापत अब्बास मिस्त्री शौकत खान डेविड मर्दाने सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

16
1001 views

Comment