चंदौली में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फांसी के फंदे से लटका मिला शव।
चंदौली जिले के धनापुर थाना क्षेत्र के नौली गांव में बुधवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नौली गांव निवासी जमुना राम की पत्नी सरोज (32) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह सरोज का शव घर के भीतर करकट के नीचे लोहे के पाइप के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को घर वापस लाकर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताया जाता है कि सरोज की शादी वर्ष 2002 में हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। घटना के बाद गांव में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
थाना प्रभारी त्रिवेणी सेन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही