हरदोई में आंधी-तूफान का कहर: पेड़ गिरने से कई मार्ग बाधित
*हरदोई*
आज अचानक बदले मौसम ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में जमकर कहर बरपाया। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित रहा, वहीं बिजली आपूर्ति भी घंटों बाधित रही।
तेज हवाओं के चलते पिहानी क्षेत्र के कई मार्गों पर पेड़ धराशायी हो गए। जहानीखेड़ा इलाके में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब अचानक एक पेड़ चलती कार के ऊपर गिर पड़ा। गनीमत रही कि कार सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आंधी के कारण कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे शहर और गांवों की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कई इलाकों में घंटों तक अंधेरा पसरा रहा। वहीं कुछ स्थानों पर हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आम और गेहूं की बची फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। तेज हवाओं के चलते सड़क किनारे लगे होर्डिंग्स और टीनशेड भी उड़ गए