logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

15 मई को मनरेगा मजदूरों की हड़ताल की तैयारी तेज, गांव-गांव में जनसभाएं आयोजित

हिसार। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की जिला कमेटी हिसार द्वारा 15 मई को प्रस्तावित मनरेगा मजदूरों की हड़ताल को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस संबंध में बिठमड़ा, प्रभूवाला, शंकरपुरा, कन्डूल, पाबड़ा और फरिदपुर गांवों में जनसभाएं आयोजित की गईं।

सभाओं को संबोधित करते हुए यूनियन के केंद्रीय नेता साहिल ने कहा कि मनरेगा एक्ट 2005 मजदूरों के लंबे संघर्ष का परिणाम था और यह कानून ग्रामीण मजदूरों के लिए आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस कानून को बदलकर विकसित भारत-गारंटी रोजगार आजीविका मिशन (वी.बी.-ग्राम जी) लागू कर दिया है, जिससे मजदूरों के अधिकार कमजोर होंगे।

उन्होंने कहा कि नए प्रावधानों के तहत फसल के दिनों में दो महीने काम बंद रहेगा, मनरेगा के कार्यों में कटौती की गई है, मजदूरी बजट को केंद्र और राज्य के बीच बांटा जा रहा है तथा मजदूरों और ग्राम सभाओं की ताकत कमजोर की जा रही है।

साहिल ने आरोप लगाया कि सरकार बड़े पूंजीपतियों और सामंतों के हित में काम कर रही है तथा ग्रामीण मजदूरों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा को मजदूरों ने अपने संघर्ष से हासिल किया था और मजदूर ही इसे फिर से बहाल करवाएंगे।

यूनियन ने वी.बी.-ग्राम जी मिशन को रद्द कर मनरेगा एक्ट 2005 को बहाल करने की मांग उठाते हुए 15 मई की हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।

#मनरेगा #मजदूर_हड़ताल #हिसार #ग्रामीणमजदूर #मनरेगा_एक्ट2005 #VBGramJi #अखिलभारतीयखेतएवंग्रामीणमजदूरयूनियन #हरियाणा #समाचार #samacharsansarnews24

0
77 views

Comment