नजीबाबाद में ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्गः खाना खाने के बाद टहलने निकले थे, परिवार में मातम
बिजनौर के नजीबाबाद इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय राम सिंह के रूप में हुई है, जो धनसिनी गांव के निवासी थे।
जानकारी के अनुसार, राम सिंह नजीबाबाद थाना क्षेत्र के धनसिनी गांव के निवासी थे। वह घर पर खाना खाने के बाद बाहर निकले थे और इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। तभी किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक के 6 बच्चे हैं, जिनमें 3 बेटे और 3 बेटियां शामिल हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।