logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरगी पंचायत भवन अधूरा, भ्रष्टाचार से सड़कें खराब

बरगी: जबलपुर जनपद की बरगी पंचायत में पांच साल से अधिक समय से पंचायत भवन अधूरा पड़ा हुआ है। अधूरे भवन का उपयोग अवैध रूप से पार्किंग और मवेशियों के डेरा बनाने के लिए किया जा रहा है। वर्तमान में पंचायत कार्यालय बस्ती से दो किलोमीटर दूर संचालित हो रहा है, जिससे लोगों को अपने कार्य कराने में असुविधा हो रही है। पंचायत में साफ-सफाई की भी कमी है और नालियां ओवरफ्लो होकर सड़कों में बह रही हैं। स्थानीय लोग बार-बार 181 पर शिकायत दर्ज करा रहे हैं, लेकिन पंचायत द्वारा कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई है।

बरगी पंचायत द्वारा भ्रष्टाचार के कारण सीसी रोड और अन्य सड़कों का निर्माण घटिया सामग्री से किया गया है, जिससे ये सड़कें कुछ ही समय में उखड़ गई हैं। शंकर मंदिर मढिया रोड और मस्जिद बाली रोड सहित कई सड़कों को बार-बार बनाना पड़ा है। सरपंच, सचिव और पंचायत इंजीनियर की मिलीभगत से घटिया निर्माण को नजरअंदाज कर कार्यों को चालू करने की अनुमति दी गई। एसडीओ रामराज डांगी ने बताया कि पंचायत भवन का कार्य इस सप्ताह शुरू हो जाएगा और उखड़ी सड़कों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

4
47 views

Comment