logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट

खानपुर कलां -13 मई। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत उत्कृष्ट रहा।विद्यालय की प्राचार्या सुमिता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्च 2026 में आयोजित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में विद्यालय की कुल 206 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा। विद्यालय की 10 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 50 छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।कला संकाय में नैंसी पुत्री श्री राजपाल ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंजलि पुत्री श्री अशोक ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा तनु मलिक पुत्री श्री भगवान ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।विज्ञान संकाय में खुशबू पुत्री श्री नरेंद्र ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संकाय में प्रथम एवं विद्यालय में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में कनिका पुत्री श्री मनोज ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम तथा ज्योति पुत्री श्री महेश ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया।विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. सुदेश ने सभी छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं लगन का परिणाम है। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।फोटो कैप्शन :- विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली तीन छात्राएं।

7
532 views

Comment