कुरवाई: ग्राम कलरयाई में सरकारी भूमि पर कब्जे का मामला
कुरवाई तहसील के ग्राम कलरयाई में शासकीय जमीन पर कथित कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव में स्थित करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी भूमि, सर्वे नंबर 74 पर दबंगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजनीतिक संरक्षण के चलते भूमाफिया खुलेआम अतिक्रमण कर रहे हैं, जबकि राजस्व विभाग पूरी स्थिति में मूकदर्शक बना हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए क्या कदम उठाता है।