logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाराबंकी में इंसानियत शर्मसार! भतीजी की शादी के लिए गैस सिलेंडर मांगने पहुंचे युवक को SDM ने भिजवाया थाने

बाराबंकी- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से अफसरशाही का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया। जहां एक तरफ घर में भतीजी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं दूसरी तरफ एक गरीब परिवार गैस सिलेंडर के लिए दर-दर भटकने को मजबूर दिखा।

रामनगर तहसील क्षेत्र के बढ़नपुरवा गांव निवासी शिवमोहन अपनी भतीजी अनीता की शादी के लिए पिछले एक सप्ताह से गैस सिलेंडर पाने की कोशिश कर रहे थे। बुधवार को बारात आनी है, लेकिन खाना बनाने के लिए सिलेंडर तक उपलब्ध नहीं हो सका।

पीड़ित के मुताबिक उन्होंने श्री लोधेश्वर इंडियन गैस एजेंसी केसरीपुर में सिलेंडर की बुकिंग कराई थी और DAC नंबर भी जारी हो चुका था, इसके बावजूद एजेंसी की ओर से सिलेंडर नहीं दिया जा रहा था।

मंगलवार को आखिरी उम्मीद लेकर शिवमोहन रामनगर तहसील पहुंचे और SDM आनंद तिवारी से मदद की गुहार लगाई। आरोप है कि फरियाद सुनने के बजाय SDM नाराज हो गए और पुलिस बुलाकर युवक को हिरासत में लेने के निर्देश दे दिए।

पुलिस शिवमोहन को थाने ले गई, हालांकि करीब एक घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया। लेकिन सबसे बड़ी बात यह रही कि रिहाई के बाद भी उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल सका।

परिवार का कहना है कि शादी वाले घर में इस तरह की घटना ने खुशी के माहौल को चिंता और बेबसी में बदल दिया है। गांव के लोगों में भी इस पूरे मामले को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

7
404 views

Comment