logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रशासन की साख की परीक्षा: बड़ली में लिखित समझौते का आखिरी दिन आज, भारी पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचेगा बुल्डोजर दस्ता!

अजमेर: भिनाय उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ली में आबादी भूमि खसरा नंबर 1520 पर अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर चल रहा महासंग्राम निर्णायक चरण में प्रवेश कर गया है। प्रशासन द्वारा आंदोलनकारियों को दिए गए लिखित आश्वासन की समय सीमा 14 मई 2026 को समाप्त हो रही है, जिसके चलते पूरे गांव और उपखंड क्षेत्र की नजरें इस दिन होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

प्रशासन ने 14 मई 2026 को भारी पुलिस जाब्ते के साथ खसरा नंबर 1520 पर अवैध रूप से निर्मित चारदीवारी, टीन शेड और अन्य ढांचों को ध्वस्त करने की रूपरेखा तैयार कर ली है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और दस्ते मौके पर पहुंचेंगे।

186
5689 views

Comment