उत्तराखंड देहरादून तहसील विकासनगर की ढकरानी शक्ति नहर में मिला महिला का शव
ढकरानी शक्ति नहर में मिला महिला का शव, डाकपत्थर की रंजना देवी की पहचान
विकासनगर में ढकरानी स्थित शक्ति नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस द्वारा शिनाख्त के बाद मृतका की पहचान रंजना देवी निवासी डाकपत्थर के रूप में हुई। वह बीती रात घर से लापता हो गई थीं। परिजनों के अनुसार महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उपचार चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।