logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दोहरी जन्मतिथि से नौकरी और लैपटॉप योजना में धोखाधड़ी का आरोप

अमेठी/बहराइच: बहराइच में तैनात सहायक अध्यापक राम सिंह सुत अमर बहादुर पर अलग-अलग जन्मतिथियों का उपयोग कर सरकारी नौकरी हासिल करने और मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना का लाभ लेने का गंभीर आरोप लगा है। अमेठी निवासी महेश सिंह ने इस मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायत भेजकर उच्चस्तरीय जांच, निलंबन और एफआईआर की मांग की है।

शिकायत में आरोप है कि राम सिंह ने एक जन्मतिथि के आधार पर 2015 में सहायक अध्यापक पद प्राप्त किया जबकि दूसरी जन्मतिथि के आधार पर सत्र 2012-13 में बी.ए. प्रथम वर्ष में प्रवेश लेकर मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना का लाभ उठाया। आरटीआई के तहत प्राप्त अभिलेखों में जन्मतिथि 23-04-1992 अंकित है और संबंधित का नाम योजना सूची में क्रमांक 922 पर पाया गया। शिकायतकर्ता ने शैक्षिक अभिलेखों, सेवा पुस्तिका, विश्वविद्यालय रिकॉर्ड एवं अन्य दस्तावेजों की स्वतंत्र जांच, वेतन व सरकारी लाभों की रिकवरी तथा दोष सिद्ध होने पर सेवा समाप्ति की मांग की है।

महेश सिंह ने कहा कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो वह मामले को उच्चाधिकारियों, सतर्कता विभाग और न्यायालय तक ले जाएंगे।

0
42 views

Comment