logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

3 साल से पंचायत के चक्कर, पर नहीं मिला 'अपना पक्का घर

बरगी नगर (जबलपुर)। सरकार की 'प्रधानमंत्री आवास योजना' का लाभ गरीबों तक पहुँचाने के दावे जबलपुर के ग्राम हरदुली में खोखले नजर आ रहे हैं। यहाँ एक बुजुर्ग महिला पिछले तीन वर्षों से एक पक्के मकान की आस में पंचायत भवन की दहलीज घिस रही हैं, लेकिन उनके हाथ सिर्फ आश्वासन ही लगे हैं।
हालात: जर्जर छत और टूटी दीवारें
बुजुर्ग महिला जिस घर में रहने को मजबूर हैं, उसकी दीवारें दरक चुकी हैं और छत कभी भी गिर सकती है। मानसून सिर पर है और जर्जर घर में रहना जान जोखिम में डालने जैसा है। महिला का सवाल है कि आखिर उनकी पात्रता होने के बावजूद उन्हें इस योजना से वंचित क्यों रखा जा रहा है?

10
1586 views

Comment