बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: पीछे से मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जिले के लाखों थाना क्षेत्र अंतर्गत इनियार ढाला के पास NH-31 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों में हादसे को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। गुस्साए लोगों ने NH-31 को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि इस सड़क पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।