समझौता रद्द करने के बाद बढ़ा विवाद, घर में घुसकर धमकी व झूठे केस में फंसाने का आरोप
BREAKING NEWS | AIMA MEDIA.....
IGRS शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, घर में घुसकर धमकी व झूठे केस में फंसाने का आरोप
बक्सर, उन्नाव | उत्तर प्रदेश
IGRS No. 60000250236970
ग्राम पोस्ट बक्सर, जनपद उन्नाव में खड़ंजा तोड़कर जबरन गंदा पानी बहाने के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। पीड़ित अमित कुमार ने आरोप लगाया है कि शिवम् तिवारी, शुभम तिवारी एवं नवीन पांडे पक्ष द्वारा पहले दबाव एवं धोखे में समझौता कराया गया और अब लगातार परिवार को धमकाया जा रहा है।
पीड़ित के अनुसार, जिस स्थान पर विवाद चल रहा है वहां पहले कभी कोई नाली मौजूद नहीं थी, फिर भी खड़ंजा तोड़कर गंदा पानी बहाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि दिनांक 12/11/2025 को प्रशासन के समक्ष दबाव बनाकर समझौता कराया गया था।
अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने 23/04/2026 को पुलिस अधीक्षक उन्नाव को प्रार्थना पत्र देकर दबाव व धोखे में कराए गए समझौते को निरस्त करने तथा न्याय दिलाने की मांग की थी।
मामले में दर्ज IGRS शिकायत संख्या 60000250236970 के बाद विवाद और बढ़ गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इससे पहले शिवम् तिवारी एवं नवीन पांडे घर में घुसकर धमकी दे चुके हैं और कहा गया था कि घर गिरा दिया जाएगा।
वहीं 12/05/2026 को जब जांच बक्सर चौकी पहुंची, उसी दौरान शुभम तिवारी कथित रूप से पीड़ित के घर पहुंचे। उस समय घर पर केवल महिलाओं की मौजूदगी थी। आरोप है कि धमकाते हुए कहा गया कि मुर्गा बनाकर नाली बनवाएंगे, जेल भिजवा देंगे और झूठे मामलों में फंसा देंगे।
पीड़ित अमित कुमार ने कहा कि यह दूसरी बार है जब उनके परिवार को इस प्रकार धमकाया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी उन्नाव, पुलिस अधीक्षक उन्नाव एवं माननीय मुख्य मंत्री जी प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
AIMA MEDIA जन जन की आवाज
#Unnao #Buxar #AimaMedia #UPNews #IGRS #Justice #DMUnnao #SPUnnao #ब्रेकिंगनेवस #CMYogi