खरखौदा के गांव जटौला से बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है..
खरखौदा के गांव जटौला से बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मानसिक तनाव से परेशान बताई जा रही एक महिला ने कथित रूप से अपने तीनों बच्चों को जहरीला पदार्थ खिला दिया और खुद भी खा लिया। इस दर्दनाक घटना में 4 वर्षीय मासूम रियान्श की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि मां और दोनों बेटियों की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही खरखौदा पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है।
ईश्वर मासूम बच्चे की आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।