logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नगर पालिका की तत्परता से ठीक हुआ खराब LED बल्ब

उरई/जालौन। नगर पालिका क्षेत्र के खम्मा मोहल्ले में लगा LED स्ट्रीट लाइट बल्ब पिछले 2 से 3 दिनों से खराब पड़ा हुआ था, जिससे स्थानीय लोगों को रात्रि के समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय निवासी पंकज गुप्ता द्वारा इस समस्या की शिकायत नगर पालिका के संबंधित प्रकाश विभाग में दर्ज कराई गई।

शिकायत प्राप्त होने के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर खराब LED बल्ब को सही कर दिया। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका एवं प्रकाश विभाग की इस सक्रियता की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। लोगों का कहना है कि जनसमस्याओं के समाधान के प्रति प्रशासन की तत्परता सराहनीय है।

4
672 views

Comment