logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीएम ई-ड्राइव योजना के अंतर्गत इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग अवसंरचना पर राष्ट्रव्यापी सम्मेलन सम्पन्न

बेंगलुरु(दलपतसिंह भायल)भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा पीएम ई-ड्राइव योजना के अंतर्गत इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग अवसंरचना को सक्षम बनाना विषय पर राष्ट्रव्यापी सम्मेलन का आयोजन आज होटल ताज यशवंतपुर, बेंगलुरु में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि H.D. कुमार स्वामी, माननीय केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार देश में हरित एवं स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पीएम ई-ड्राइव योजना के माध्यम से देशभर में आधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग अवसंरचना विकसित की जा रही है, जिससे ई-मोबिलिटी को नई गति मिलेगी।
सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों, उद्योग विशेषज्ञों, इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं, चार्जिंग नेटवर्क कंपनियों तथा नीति निर्माताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार, तकनीकी नवाचार, निवेश संभावनाओं तथा सतत परिवहन को बढ़ावा देने संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर विशेषज्ञों ने देश में इलेक्ट्रिक वाहन उपयोग को प्रोत्साहित करने हेतु सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के समन्वय पर बल दिया। सम्मेलन में भविष्य की रणनीतियों, नई तकनीकों तथा चार्जिंग अवसंरचना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। सम्मेलन को उद्योग जगत एवं संबंधित विभागों द्वारा अत्यंत उपयोगी एवं दूरदर्शी पहल बताया गया।

26
1251 views

Comment