logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह करीब 7 बजे बेकाबू डंपर ने 4 वाहनों को रौंद दिया।

लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह करीब 7 बजे बेकाबू डंपर ने 4 वाहनों को रौंद दिया। दो बाइक भी इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में करीब 10 लोग घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर है। भाई को पेपर दिलाने जा रहे एक बाइक सवार का एक पैर कटकर अलग हो गया।

डंपर भिटौली की ओर हाईवे छोड़कर सर्विस लेन में जा रहा था। हादसे से मड़ियांव बाजार में अफरा-तफरी मची हुई है। ड्राइवर डंपर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और डंपर को कब्जे में ले लिया है।मड़ियांव में सर्विस लेन में घुसे कानपुर नंबर के डंपर ने अनियंत्रित होकर कई वाहनों को मात्र 3 सेकंड में रौंद दिया। हादसे में एक बाइक सवार डंपर के नीचे ही दब गया और उसका पैर कटकर अलग हो गया। वहीं एक ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

इसके अलावा दो अन्य वाहन भी डंपर की चपेट में आ गए। मृतकों में ऑटो चालक श्याम सुंदर और टेंपो चालक पंकज के नाम हैं। सूचना मिलने पर मड़ियांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।

14
1055 views

Comment