logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन पर कबीरधाम पुलिस की अनोखी पहल, साइकिल से कार्यालय पहुंचे S P धर्मेंद्र सिंह

कबीरधाम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के आवाहन से प्रेरित होकर कबीरधाम पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने स्वयं साइकिल चलाकर कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों-कर्मचारियों को भी ऊर्जा बचत के लिए साइकिल और पैदल चलने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल और उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव सहित कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने साइकिल से कार्यालय पहुंच कर ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।

धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण अब केवल आवश्यकता नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी बन चुकी है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से अपील की कि वे अपनी दैनिक आदतों में बदलाव कर पैदल या साइकिल से कार्यालय आएं और अनावश्यक वाहन उपयोग से बचें। उन्होंने सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल या पैदल कार्यालय आने की आदत विकसित करने का आग्रह किया। कबीरधाम पुलिस की यह पहल प्रशासनिक स्तर पर प्रेरणादायक उदाहरण बनते हुए आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक कर रही है। इस अभियान को सोशल मीडिया पर भी जिम्मेदार प्रशासनिक सोच के रूप में सराहा जा रहा है।

77
2714 views

Comment