logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजपुरा के कृषि कुओं पर चोरी, किसानों में दहशत

पिंडवाड़ा: ग्राम राजपुरा, पोस्ट सिवेरा में स्थित कृषि कुओं पर लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे ग्रामीणों और किसानों में भारी रोष व्याप्त है। मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने किसानों के कृषि कुओं से बिजली की केबल सहित अन्य उपयोगी सामान चोरी कर लिया। इस घटना के बाद किसानों ने पिंडवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित किसानों में पूरा राम पुत्र हरताजी, वागाराम पुत्र पनाजी, भीमाराम पुत्र ठाकरीजी, मोडाराम पुत्र केसाजी सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई बार चोरी हुई है लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। इस कारण पूरे गांव में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी के साथ क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

29
2259 views

Comment