टाटा मोटर्स की CSR पहल: भीषण गर्मी में लोगों को मिली राहत
भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच टाटा मोटर्स की ओर से सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए एक सराहनीय पहल की गई। कंपनी की CSR (Corporate Social Responsibility) गतिविधि के तहत लेबर ब्यूरो गोलचक्कर पर राहगीरों, मजदूरों और श्रमिक भाइयों के बीच ग्लूकोज-डी (Glucose-D) का वितरण किया गया।
गर्मी के इस कठिन मौसम में लोगों को हाइड्रेटेड और ऊर्जावान बनाए रखने के उद्देश्य से यह सेवा अभियान चलाया गया। सड़क पर काम करने वाले मजदूरों और आम लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास लोगों को बड़ी राहत देते हैं।
कार्यक्रम में मौजूद टीम सदस्यों ने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की मदद करना ही उनका संकल्प है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह के जनहितकारी कार्य जारी रहेंगे।
सेवा ही हमारा संकल्प है।