सीकर: कोटडा टकला ब्लूटूथ स्कूल के कमरों की समस्या जारी
सीकर राजस्थान: ग्राम गोठड़ा तगेलान ब्लाक धोद सीकर में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल जो आठवीं कक्षा तक संचालित है, में कमरों की गंभीर कमी बनी हुई है। विद्यालय के कुल 8-9 कमरे सरकार द्वारा जीर्ण स्थिति के कारण ध्वस्त कर दिए गए थे, जो लगभग छह माह पहले की प्रक्रिया है। इसके बावजूद, अभी तक स्कूल को नए कमरे नहीं मिले हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई और नामांकन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
स्कूल प्रशासन और ग्रामीण जनप्रतिनिधि लगातार सरकार से संपर्क कर चुके हैं, लेकिन फंड की कमी के कारण समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। विद्यालय के शिक्षक और अभिभावक मीडिया के माध्यम से इस मुद्दे को उच्च अधिकारियों, मंत्रियों और विभागों तक पहुंचाने की अपील कर रहे हैं ताकि जल्द से जल्द स्कूल की आवश्यक सुविधाएं उपलब्दकराईजाए