logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार 40 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद

बेंगलुरु (दलपतसिंह भायल) के.आर. पुरम पुलिस ने घर में चोरी की एक बड़ी वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 196 ग्राम सोने के आभूषण, 1 किलो 756 ग्राम चांदी के आभूषण तथा 22 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद संपत्ति का कुल मूल्य लगभग 40 लाख रुपये आंका गया है।
पुलिस के अनुसार, आनंदपुरा निवासी एक व्यक्ति ने 20 फरवरी 2026 को के.आर. पुरम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह 18 फरवरी को अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए पुणे गया था। 20 फरवरी की सुबह उसकी पत्नी और बच्चे टी.सी. पाल्या स्थित एक दुकान पर गए थे। दोपहर में घर लौटने पर उन्होंने मुख्य दरवाजा खुला पाया और देखा कि अज्ञात चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण तथा 4.90 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिरों की सूचना के आधार पर 3 मार्च 2026 को जालौर से दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट वारंट पर बेंगलुरु लाया गया।
6 मार्च को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 25 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि चोरी का सामान डोडकन्नल्ली, बेलंदूर स्थित एक कपड़े की दुकान में छिपाकर रखा गया है।
आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 11 मार्च 2026 को मऊ से एक अन्य आरोपी को हिरासत में लिया। उसने भी अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसे ट्रांजिट वारंट पर बेंगलुरु लाकर 14 मार्च को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 15 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया।
पुलिस ने 8 मार्च से 20 मार्च 2026 के बीच डोडकन्नल्ली स्थित कपड़े की दुकान से चोरी का सामान बरामद किया। बरामदगी में 196 ग्राम सोने के आभूषण, 756 ग्राम चांदी के आभूषण तथा 22 हजार रुपये नकद शामिल हैं। चोरी की कुछ वस्तुएं खरीदने वाले व्यक्ति से भी सामान बरामद किया गया।
28 मार्च 2026 को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त सीमांतकुमारसिंह बेंगलुरु शहर के मार्गदर्शन, सैदुलु अदावत, पुलिस उपायुक्त, व्हाइटफील्ड डिवीजन के निर्देशन तथा रीना सुवर्णा के नेतृत्व में की गई। राममूर्ति B. एवं उनकी टीम ने इस मामले को सफलतापूर्वक सुलझाने में महत्वपूर्णभूमिका निभाई

55
2060 views

Comment