logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री अमित गोयल का जन्मदिन वृंदावन में धूमधाम से मनाया गया

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री अमित गोयल का जन्मदिन वृंदावन स्थित मां ज्वाला धाम श्री कृष्णा आश्रम में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उपस्थित होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद लाल मिश्रा, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल, जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा सहित विभिन्न जिलों से आए जिला अध्यक्षों एवं महामंत्रियों ने अमित गोयल को बुके भेंट कर सम्मानित किया। सभी पदाधिकारियों ने उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की कार्यसमिति की बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की मजबूती एवं व्यापारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में गाजियाबाद से जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल, जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा एवं जिला मंत्री अमित गोयल ने विशेष रूप से सहभागिता की।

11
3671 views

Comment