logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

PANCHKULA BREAKING.......VOTE COUNTING UPDATE 2......

पंचकूला नगर निगम चुनाव की मतगणना में कई वार्डों में भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। वार्ड नंबर 7 में निर्दलीय उम्मीदवार ने बढ़त हासिल कर सबको चौंका दिया है।
वार्ड नंबर 1
भाजपा प्रत्याशी परमजीत कौर को 1791 वोट मिले हैं। कांग्रेस की पायल सोढ़ी 821 वोट के साथ पीछे चल रही हैं, जबकि आम आदमी पार्टी की अमृत कौर को 345 वोट मिले।
वार्ड नंबर 2
भाजपा प्रत्याशी परमजीत कौर 1135 वोट के साथ आगे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी चारु चावला को 504 वोट मिले।
वार्ड नंबर 3
भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार वर्मा 829 वोट लेकर बढ़त पर हैं। बीनू राव को 485 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश सिंगल 458 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
वार्ड नंबर 4
भाजपा प्रत्याशी भारत हितैषी 1195 वोट लेकर आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी राजीव चौधरी को 562 वोट मिले।
वार्ड नंबर 5
भाजपा प्रत्याशी जयकुमार कौशिक 956 वोटों के साथ शानदार बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस के विजय कुमार शर्मा को 467 वोट मिले।
वार्ड नंबर 6
भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता को 678 वोट मिले हैं। प्रवीण कुमार गोयल 471 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दर्शन लाल को 270 वोट मिले।
वार्ड नंबर 7
निर्दलीय उम्मीदवार प्रेम कुमार 524 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी ज्योति प्रसाद को 332 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी पंकज को 207 वोट मिले।
वार्ड नंबर 8
भाजपा प्रत्याशी राजकुमार जैन 695 वोटों के साथ आगे हैं। कांग्रेस की उषा रानी को 623 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी के विनोद कुमार को 231 वोट प्राप्त हुए।
वार्ड नंबर 9
भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक 965 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह को 440 वोट मिले।
वार्ड नंबर 10
भाजपा प्रत्याशी शेखर को 460 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार बलजीत सिंह 410 वोट और इनेलो प्रत्याशी अंकुश कुमार 395 वोट के साथ मुकाबले में बने हुए हैं।
#Panchkula #MC_Election #VoteCounting #BJP #Congress #AAP #MunicipalElection #PanchkulaNews #samacharsansarnews24

0
121 views

Comment