logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार में फिर कई जिलों में कल यानी 14 तारीख को 15 मिनट का ब्लैकआउट अभ्यास किया जाएगा,, सायरन बजते ही बंद करनी होगी लाइट

बिहार में फिर कई जिलों में कल यानी 14 तारीख को 15 मिनट का ब्लैकआउट अभ्यास किया जाएगा,, सायरन बजते ही बंद करनी होगी लाइट

पटना समेत बिहार के कई जिलों में 14 मई की शाम में कुछ देर के लिए अंधेरा छाने वाला है। दरअसल, सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के तहत ब्लैकआउट अभ्यास कराया जाएगा। इस दौरान सायरन बजते ही लोगों को अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों की लाइट बंद करनी होगी।

प्रशासन के मुताबिक पटना,बेगूसराय, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में यह विशेष अभ्यास शाम 7 बजे से 7 बजकर 15 मिनट तक चलेगा। यानि पूरे 15 मिनट तक ब्लैकआउट जैसा माहौल बनाया जाएगा, ताकि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा जा सके और नागरिक इससे अवगत रहे।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि मॉक ड्रिल के दौरान घबराएं नहीं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा और आपात स्थिति में नागरिकों एवं प्रशासन की तैयारियों को मजबूत करना है।

सिविल डिफेंस और जिला प्रशासन की टीमें पूरे अभ्यास के दौरान सक्रिय रहेंगी। वहीं सुरक्षा एजेंसियां भी हालात पर नजर बनाए रखेंगी।
पटना से नरेश अग्रवाल

0
24 views

Comment