logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हाथरस से बर्थडे मनाने आगरा पहुंचे थे दोस्त,जन्मदिन सेलिब्रेशन के बाद यमुना में उतरे थे दोस्त...see more

जन्मदिन की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। हाथरस से आगरा आए रिश्तेदार और दोस्त मंगलवार सुबह फाउंड्री नगर के पास यमुना नदी में नहाने पहुंचे थे। हंसी-मजाक और मस्ती के बीच किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह पल जिंदगी का सबसे दर्दनाक मोड़ बन जाएगा।
नहाते समय अचानक चार लोग गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। कान्हा, रिया और महक को तुरंत एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद कान्हा और महक ने दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद रिया की भी मौत हो गई।
इस हादसे में काजल और अंशु सुरक्षित बच गए, लेकिन एक युवक की तलाश अभी भी जारी है। एक जन्मदिन का जश्न अब कई परिवारों के लिए जिंदगीभर का दर्द बन गया है।

0
560 views

Comment