logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

"देवरिया: 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, POCSO एक्ट में केस दर्ज"

"देवरिया: 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, POCSO एक्ट में केस दर्ज"

देवरिया में एक स्कूल है लगभग 400 बच्चे सारे मुस्लिम ... 20 यदुवंशियों की बच्चियां .. सभी 14 16 साल की बच्चियों का शिकार जिहादी मुस्लिमो ने कर रखा है । एक लड़की ने हिम्मत कर अनिरुद्धाचार्य जी के सामने सच्चाई समाने लाई जो हैरान करने वाली थी। मुस्लिम लड़के न सिर्फ इनका ब्रेनवाश करके बलात्कार करते हैं बल्कि इनसे पैसे भी मांगते है न देने पर मारपीट करते है । लड़कियां एक दूसरे लड़की का साथ नहीं देती ,, बात शेयर करने पर कहती है तेरा वाला बुरा है मेरा अब्दुल अच्छा है । सोचिए किस तरह इन मासूम लड़कियों का ब्रेनवाश किया गया है । इस्लामिक जिहाद की जड़े आज हर गांव शहर फैल चुकी है , इसके पीछे तंत्र विद्या का भी सहारा लिया जा रहा ये भी आप जान लीजिए ।
Dr. Shalabh Mani Tripathi जी द्वारा एक्शन लेने पर एक लड़का #आशिक_अंसारी पकड़ा गया है ,, उम्मीद है एक एक करके अन्य लड़कियां भी सामने आएंगी ।
#देवरिया

देवरिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ BNS और POCSO एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

10 मई को दर्ज हुई FIR
देवरिया पुलिस के अनुसार, 10 मई 2026 को बरियारपुर थाने के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी। महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ गांव के ही आशिक अंसारी ने "गलत काम" किया। FIR नंबर 0082/2026 में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) - बलात्कार, 351(3) - आपराधिक धमकी और POCSO एक्ट की धारा 3/4 के तहत केस दर्ज किया गया।

FIR में क्या आरोप हैं
शिकायतकर्ता मां के अनुसार, आरोपी आशिक अंसारी और उसकी बेटी एक ही स्कूल में पढ़ते थे। दोस्ती के बाद आरोपी ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब परिवार को जानकारी हुई तो लड़की ने मिलना-जुलना बंद कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने लड़की को धमकाना शुरू कर दिया। FIR में लिखा है कि आरोपी ने धमकी दी - "तुम्हारे घरवाले तुम्हारी शादी कहीं नहीं कर पाएंगे, मैं तुम्हारी शादी किसी और से होने नहीं दूंगा। बदनाम कर दूंगा और पूरे परिवार को जान से मार दूंगा।"

12 मई को गिरफ्तारी, जेल भेजा गया
देवरिया पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक, 12 मई 2026 को आरोपी आशिक अंसारी पुत्र इमामुद्दीन अंसारी उर्फ भुटेली, निवासी चकमाधो उर्फ मठिया, बरियारपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम विवेचना जारी है।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण संवेदनशील है। POCSO एक्ट के तहत जांच की जा रही है। सभी तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।

पुलिस की अपील
देवरिया पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई अन्य जानकारी है तो सीधे थाना बरियारपुर या पुलिस हेल्पलाइन 112 पर संपर्क करें। POCSO मामलों में पीड़िता की पहचान उजागर करना कानूनी अपराध है।

नोट: यह खबर देवरिया पुलिस की FIR और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।

0
0 views

Comment