एएनएम एलएचबी संघ राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
एएनएम एलएचबी संघ राजस्थान की प्रदेश स्तरीय वार्षिक बैठक 12 मई 2026 को बांदीकुई (दौसा) स्थित राधिका होटल एंड रेस्टोरेंट में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रवीण चौहान ने की, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और विस्तार पर चर्चा हुई तथा एक तिहाई से अधिक सदस्यों की उपस्थिति रही।
बैठक में सर्वसम्मति से संतरा चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष, किरण राजपूत को प्रदेश महामंत्री, सपना पूनिया को संघ प्रमुख, बिन्टी सैनी को प्रदेश संगठन मंत्री, शीला गोयल को प्रदेश संरक्षक तथा कमरजहां को अजमेर संभाग अध्यक्ष का अतिरिक्त दायित्व दिया गया। मनोनीत संगठन भामाशाह प्रदेश सलाहकार मंत्री भी बनाए गए। इसके साथ ही दौसा जिला कार्यकारिणी में फेरबदल करते हुए रमारानी की अध्यक्षता में आशा मीना को जिला महासचिव, संजू बैरवा को जिला लेख प्रभारी, रजनी मेहरा को दौसा ब्लॉक अध्यक्ष, सुनीता सैनी को बांदीकुई ब्लॉक अध्यक्ष तथा अल्का शर्मा को बसवा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ बैठक का समापन हुआ।