हरदोई: पानी भरे गड्ढे में भाई-बहन की डूबने से मौत, भट्ठा संचालक पर मामला दर्ज
हरदोई: लोनार कोतवाली क्षेत्र के जमुना गांव में एक ईंट भट्ठे के पास पानी भरे गड्ढे में भाई-बहन के डूबने से मौत हो गई। लखीमपुर खीरी निवासी इरशाद चिन्ना की बेटी रुखसार और पुत्र आजाद रविवार शाम भट्ठे के पास खेल रहे थे। देर रात दोनों लगभग 100 मीटर दूर गड्ढे में डूबे मिले। रुखसार ने अपने भाई अमजद को बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों की मौत हो गई।
पुलिस ने सोमवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें डूबने से मौत की पुष्टि हुई। गड्ढे का आकार लगभग 10 फीट लंबा, 8 फीट चौड़ा और 5 फीट गहरा था। क्षेत्रीय लेखपाल अनिरुद्ध कुमार ने भट्ठा संचालक योगेंद्र पाल सिंह के खिलाफ सुरक्षात्मक इंतजाम न करने और चेतावनी पट्टी न लगाने के कारण प्राथमिक शिकायत दर्ज कराई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि धारा 106 के तहत मामला दर्ज किया गया है।