logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Jhansi: शादी के 14 दिन बाद ससुराल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति बोला- पत्नी छत पर पैर लटकाकर बैठी थी...see more

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मिशन कंपाउंड में एक नवविवाहिता की शादी के चौदहवें दिन संदिग्ध परिस्थितियों में मकान की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मृतका प्रियंका मिश्रा गोरखपुर जिले की रहने वाली थी और 28 अप्रैल को उसकी शादी झांसी के मिशन कंपाउंड के रहने वाले शुभम से हुई थी। सोमवार को घर में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान मकान की दूसरी मंजिल से गिरने से प्रियंका को गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतका के पति शुभम का कहना है कि प्रियंका सोमवार को छत की मुंडेर पर पैर लटकाकर बैठी थी और मजाक कर रही थी। तभी अचानक नीचे गिर गई। मृतका 30 वर्षीय प्रियंका मिश्रा का मायका गोरखपुर जिले में है और उसके पिता कस्टम विभाग से रिटायर्ड हैं। प्रियंका बीएड की पढ़ाई कर चुकी थी। करीब डेढ़ साल पहले जीवन साथी डॉट कॉम के माध्यम से शुभम और प्रियंका की मुलाकात हुई थी। दोनों में बातचीत होने लगी और दोनों परिवारों की सहमति के बाद 28 अप्रैल को शादी और 2 मई को रिसेप्शन हुआ था।

#jhansi #jhansinews

0
643 views

Comment