logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चंदौली: डैडीज इंटरनेशनल स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ, पहले दिन बच्चों ने दिखाया उत्साह और प्रतिभा।

चंदौली: डैडीज इंटरनेशनल स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ, पहले दिन बच्चों ने दिखाया उत्साह और प्रतिभा।

चंदौली जनपद के बिसुनपुरा कांटा स्थित डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ हुआ। कैंप के पहले ही दिन विद्यालय परिसर बच्चों की खिलखिलाहट, रंग-बिरंगी गतिविधियों और रचनात्मक माहौल से पूरी तरह गुलजार नजर आया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, समर कैंप बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और रचनात्मक सोच को विकसित करने में सहायक होती हैं। साथ ही, पढ़ाई के दबाव से अलग ऐसे आयोजन बच्चों को नई ऊर्जा और सकारात्मक अनुभव प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे योग सत्र से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद दिनभर विभिन्न मनोरंजक और शिक्षाप्रद गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें डांस, जंपिंग, मिकी माउस एक्टिविटी, कैमल राइड थीम, टाई नॉट प्रतियोगिता और मूवी शो शामिल रहे।
समर कैंप के पहले दिन बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी गतिविधियों में बच्चों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह की रोचक और ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

19
4235 views

Comment