अखिलेश यादव के परिवार पर दुखों का पहाड़, भाई प्रतीक यादव का निधन
इनसेप्शन डेली न्यूज़/ID News
संदीप शास्त्री (ब्यूरो चीफ)
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उनके भाई Prateek Yadav का बुधवार तड़के निधन हो गया। इस खबर के बाद यादव परिवार और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव को बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।
प्रतीक यादव, दिवंगत सपा संरक्षक Mulayam Singh Yadav के दूसरे बेटे थे। उनकी पत्नी Aparna Yadav भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय अपर्णा यादव दिल्ली में किसी कार्यक्रम के सिलसिले में मौजूद थीं। दुखद सूचना मिलने के बाद वह तत्काल लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।
बीते कुछ समय से प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के बीच संबंधों में खटपट की खबरें भी चर्चा में थीं, हालांकि परिवार की ओर से इस संबंध में कभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।
प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं और समर्थकों में शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में समर्थक और करीबी लोग परिवार के आवास पहुंचने लगे हैं।