logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु विशेष जागरूकता अभियान

मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु विशेष जागरूकता अभियान
-----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन बिन्दल के निर्देशन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन को मच्छर जनित रोगों के प्रति जागरूक कर मलेरिया उन्मूलन में जनसहभागिता बढ़ाना रहा।

अभियान अंतर्गत एमआई श्री मानसिंह पारस द्वारा श्योपुर अर्बन क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 06 में उषा कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर भ्रमण कर फीवर सर्वे एवं लार्वा सर्वे किया गया। इस दौरान पानी की टंकियों, गड्ढों एवं जलभराव वाले स्थानों में लार्वानाशी दवा का छिड़काव एवं दवा डालने की कार्यवाही की गई, जिससे मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके। बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की मलेरिया किट से जांच भी की गई तथा समुदाय को मलेरिया से बचाव एवं नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी गई।

इसी क्रम में विकासखंड कराहल के ग्राम गोरस में आयोजित आर.आई. सत्र के दौरान एम.आई. श्री नरसिंह गौड़ द्वारा आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मलेरिया सर्विलेंस संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा आशा कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार आने पर मलेरिया किट से जांच सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया। ग्राम में 69 घरों का लार्वा सर्वे किया गया एवं ग्रामीणों को मच्छर जनित रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान आमजन को अपने घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने, पानी जमा न होने देने, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआँ करने, पूर्ण आस्तीन के कपड़े पहनने तथा सोते समय नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि मलेरिया उन्मूलन अभियान में सक्रिय सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार के बुखार को नजर अंदाज न करें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur

17
651 views

Comment