logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुव्यवस्थित ढंग से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी कराने वरिष्ठ अधिकारी मैदान में

सुव्यवस्थित ढंग से समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी कराने वरिष्ठ अधिकारी मैदान में

अपर कलेक्टर एवं एडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने किया विभिन्न उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण

जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप सुव्यवस्थित ढंग से समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन कराने के लिये जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले के विभिन्न खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।
अपर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने भितरवार क्षेत्र के अंतर्गत मार्केटिंग भितरवार, गोहिंदा, एलएसएस गोदाम परिसर में संचालित बागबई एवं आंतरी सहित क्षेत्र के अन्य उपार्जन केन्द्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान भितरवार एसडीएम श्री राजीव समाधिया व जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री अरविंद भदौरिया भी उनके साथ थे।
अपर जिला दण्डाधिकारी श्री सी बी प्रसाद ने डबरा क्षेत्र के उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त तौल-कांटे सक्रिय रखने, किसानों के लिये पेयजल, छाया, छाछ, शरबत व गुड़-चना इत्यादि की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही कहा गया कि किसानों से निर्धारित स्लॉट के तहत गेहूं उपार्जन किया जाए।
#gwalior
#wheat
CM Madhya Pradesh

60
1268 views

Comment