कटंगी ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, जांच की मांग
कटंगी ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत जबेरा : वर्ष 2025-26 में ग्राम पंचायत कटंगी में साफ-सफाई और पुताई के नाम पर भारी भ्रष्टाचार सामने आया है। लगभग 1,40,724 रुपये साफ-सफाई के लिए और 50,000 रुपये पुताई के लिए खर्च किए गए हैं। ग्रामवासियों के अनुसार, पंचायत सरपंच स्वयं नहीं बल्कि किसी ठेकेदार के माध्यम से काम करवा रहे हैं, जो पंचायत के हित की परवाह किए बिना लूटपाट कर रहे हैं।
ग्राम पंचायत में दो ग्राम चौपाल 6 लाख रुपये की लागत से बनवाई गई हैं, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि केवल एक स्थान पर मरम्मत करवाई गई है और खकरी पर डामरी पक्की सड़क (डीपीसी) भी घटिया गुणवत्ता की बनी है। जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह ने इस पूरे निर्माण कार्य की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।