उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक
जारी है। बैठक में प्रदेश में ऑनलाइन क्लासेस और वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था लागू करने को लेकर गंभीर मंथन किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डिजिटल शिक्षा को मजबूत करने और वर्क फ्रॉम होम मॉडल को बढ़ावा देने की अपील के बाद राज्य सरकार इस दिशा में तेजी से तैयारी कर रही है।
बैठक में ऑनलाइन पढ़ाई को प्रदेशभर में प्रभावी और सुचारू रूप से लागू करने, डिजिटल संसाधनों को मजबूत बनाने और भविष्य की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नई रणनीति तैयार करने पर चर्चा हो रही है।
#Lucknow #YogiAdityanath #OnlineClasses #WorkFromHome #UPNews #DigitalEducation #BreakingNews